back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जारी किया मेनिफेस्टो, 200 यूनिट फ्री बिजली और जल संकट से राहत की बात कही गई

उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि मेनिफेस्टो जारी होने के बाद जम्मू के हर कोने से प्रतिक्रिया आई है। सभी संदेशों और मेल को ध्यान से पढ़ा गया है और इन पर चर्चा की गई है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो की घोषणा की है। उन्होंने इसमें कहा है कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में जल संकट और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली और राज्य का दर्जा देने की बात कही है। 

क्या की गई हैं घोषणाएं ?

  • घोषणा पत्र में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को हार साल 12 LPG सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के महिला मुखियाओं को 5000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
  • हर महीने प्रति व्यक्ति को 10 किलो आटा और चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की दिशा में काम किया जाएगा।
  • जल संकट से राहत दी जाएगी। 

व्यापक रोजगार नीति लाई जाएगी, राजनीतिक कैदियों की रिहाई की जाएगी

मेनिफेस्टो में कहा गया है कि सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई कराई जाएगी। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की बात भी कही गई है। नौकरियों और पासपोर्ट के लिए जो पुलिस वेरिफिकेशन होता है उसे आसान बनाया जाएगा। व्यापक रोजगार नीति लाई जाएगी। 

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए समाजिक कल्याण की गारंटी

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए समाजिक कल्याण की गारंटी दी जाएगी। वृद्धावस्था विधवा पेंशन में वृद्धि की जाएगी। नशीली दवाओं की लत के खिलाफ व्यापक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। केंद्र सरकार के साथ न्यूनतम मूल्य की गारंटी और शुल्क नीति लाई जाएगी। कैंसर, दिल की बीमारी और किडनी की बीमारियों के लिए बीमा कवर दिया जाएगा। नीलम, मार्बल और लीथियम खानों का रॉयल्टी अपयोग किया जाएगा। 

कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लेवल तक फ्री शिक्षा दी जाएगी

श्रीनगर और जम्मू में व्यापक शहर विकास नीति लाई जाएगी। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लेवल तक फ्री शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि और भूमीहीनों की सुरक्षा पर बल दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत फिर से शुरू की जाएगी।

बेरोजगारों को दी जाएंगी एक लाख नौकरियां

मेनिफेस्टो में यह भी कहा गया है कि पब्लिक सेफ्टी एक्ट को रद्द कर दिया जाएगा। बेरोजगारों को 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। सत्ता में आने के बाद 180 दिनों में सरकारी नौकरियों में खाली पदों को भरा जाएगा। 

मैनीफेस्टो जारी करने के बाद उमर अबदुल्लाह ने कहा कि जम्मू का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां से उन्हें प्रतिक्रियाएं नहीं आ रही हैं। हजारों पत्र, ईमेल और मेसेज आ रहे हैं। सबका धन्यवाद देते हैं। सभी पर पढ़कर चर्चा की गई है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन फेस में विधानसभा के चुनाव होंगे। यह चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। इसके नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने पोल पैनल को आदेश दिए थे कि जम्मू-कश्मीर में 30 सिंतबर तक विधानसभा चुनाव करा लिए जाएं।

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...