back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने रोका तो बाहर आकर बोले Rahul Gandhi, ‘मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता’

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह सदन में अपनी बात रखने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें बोलने नहीं दिया है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह सदन में अपनी बात रखने के लिए खड़े होते हैं, उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।

कार्यवाही स्थगित होने से नहीं रख पाए अपनी बात

दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी जब बोलने के लिए खड़े हुए तो अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें सदन के नियमों का पालन करने की नसीहत दी। राहुल गांधी इस पर कुछ कहना चाहते थे, लेकिन तभी सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब राहुल गांधी बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें लोकसभा में बोलने ही नहीं दिया जाता।

सदन की मर्यादा बनाए रखने की सलाह

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन में आचरण और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कुछ घटनाएं हुई हैं, जो सही नहीं थीं। इसलिए नेता विपक्ष को सदन के नियमों के तहत व्यवहार करना चाहिए।

ओम बिरला की अपील

ओम बिरला ने सदन में कहा, “लोकसभा की परंपराओं को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यहां पिता-पुत्री, मां-बेटी और पति-पत्नी भी सदस्य रहे हैं, इसलिए मर्यादा का पालन जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि नेता प्रतिपक्ष भी इसी गरिमा को बनाए रखेंगे। राहुल गांधी के इस आरोप के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि आगे लोकसभा की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ती है।

स्पीकर से मिलने पहुंचे 70 सांसद

राहुल गांधी को बोलने ना दिए जाने और स्पीकर के नाम लिए जाने पर 70 सांसद स्पीकर से जाकर मिले। हालांकि, स्पीकर ने उन्हें 15-20 मिनट बाद आकर मिलने के लिए कहा। इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। जब भी विपक्ष बोलता है तो कोई ना कोई नया रूल लेकर आ जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...