odisha-government-extends-lockdown-for-two-weeks-shops-open
odisha-government-extends-lockdown-for-two-weeks-shops-open

ओडिशा सरकार ने दो सप्ताह बढ़ाया लॉकडाउन, दुकानें खुलने का समय बदला

- लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मुख्य सचिव भुवनेश्वर, 18 मई (हि.स.)। राज्य सरकार ने कोविड को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह तक यानी 1 जून तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन की अवधि 19 मई को समाप्त हो रही थी। लॉकडाउन के दौरान अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अत्यावश्यक चीजों की दुकानें खोले जाने का समय निर्धारित किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने वीडियो संदेश जारी करके कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से काफी लाभ मिला है। राज्य में जिस दर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी, उसमें कमी आई है। 15 दिनों में राज्य में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या काबू में है। कुछ जिलों में मरीजों की संख्या घट रही है लेकिन इसके बावजूद अभी भी राज्य में प्रति दिन दस हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की जा रही है। इस कारण राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को और 14 दिन बढ़ाने का निर्णय किया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोग घरों में रहें जिससे संक्रमण की चेन टूटे। उन्होंने कहा कि इस बार लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 से 12 बजे के बजाय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अत्यावश्यक चीजों की दुकानें खोले जाने का समय निर्धारित किया गया है। विवाह, यज्ञोपवीत संस्कार व अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी घटाई गई है। इस बार इन कार्यक्रमों में 50 के बदले 25 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इन कार्यक्रमों में किसी प्रकार के भोजन की व्यवस्था करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी व निजी कार्यालय न्यूनतम कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। अत्यावश्यक सेवा जैसे स्वास्थ्य सेवा, कृषि कार्य, निर्माण कार्य, श्रमिक परिवहन, अत्यावश्यक सामग्री परिवहन पूर्व की भांति जारी रहेगी। जिन कार्यों पर पहले चरण के लॉकडाउन पर रोक लगायी गई थी, वह इस बार भी लागू होगी। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक न होने की स्थिति में घर से न निकलें। इस लॉकडाउन में नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in