odisha-global-tender-process-for-corona-vaccine-extended-till-june-4
odisha-global-tender-process-for-corona-vaccine-extended-till-june-4

ओडिशा: कोरोना टीका के लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया को चार जून तक बढ़ाया गया

भुवनेश्वर, 28 मई (हि.स.)। ओडिश में विदेश से कोरोना टीका खरीदने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया को एक सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को समाप्त होने वाले इस प्रक्रिया को अब चार जून तक के लिए बढ़ा दिया गया। ओडिशा स्टेट मेडिकल कार्पोरेशन से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार ने पिछले दिनों ग्लोबल टेंडर जारी किया था। आज इसका टेक्निकल बिड खोले जाना था। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोला जाना था लेकिन इसे अब और सात दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /समन्वय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in