back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा में बीफ पकाने के आरोप में 7 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को हॉस्टल से निकाला गया

इन छात्रों में से एक छात्र पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इन छात्रों ने बुधवार रात बीफ बनाया था जिसके बाद इन्हें बाहर निकाल दिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा के बहरामपुर में बीफ पकाने के आरोप में पराला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडेंट वेलफेयर के डीन ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर कहा कि प्रतिबंधित गतिविधियों में लिप्त होने के कारण इन लोगों को हॉस्टल से निकाल दिया गया है।

एक छात्र पर लगाया गया 2000 रुपये का जुर्माना

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निकाले गए एक छात्र पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। ऐसा कहा गया है कि बुधवार रात को इन लोगों ने बीफ बनाया था और बाकी लोगों ने इनकी कंपलेंट डीन से कर दी। कंपलेंट में कहा गया है कि एक विविध समुदाय के रूप में, हम सभी छात्रों के मूल्यों का सम्मान करने के महत्व को समझते हैं। इस घटना से अशांति और असुविधा हुई है, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। उन्होंने इसमें शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कॉलेज जाकर प्रिंसिपल से मुलाकात की

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने कॉलेज जाकर प्रिंसिपल से मुलाकात की है। इन लोगों ने छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने आरोप के आधार पर एन्क्वारी की है जिसमें पता लगा है कि छात्र कुछ प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल थे जिसके कारण यह एक्शन उनके खिलाफ लिया गया है।

 

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक सात साल के बच्चे को स्कूल में नॉन वेज बिरयानी लाने के आरोप में बाहर निकाल दिया गया। जब बच्चे की मां ने बच्चे को बाहर निकालने की बात की तो प्रिंसिपल ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...