back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम गति शाक्ति के तहत एनपीजी ने दी रेलवे की चार परियोजना के लिए मंजूरी

सभी परियोजनाओं को एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण के साथ पीएम गति शक्ति सिद्धांतों के तहत विकसित किया जाएगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम गति शक्ति योजना के तहत नेटवर्क नियोजन समूह (एनपीजी) ने रेलवे से संबंधित 4 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रेलवे से जुड़ी इन चार परियोजनाओें में तीन ब्रॉड गेज लाइन और एक स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग से संबंधित है।

पीएम गति शक्ति के तहत एनपीजी से चार ढांचागत परियोजनाओं को मिली मंजूरी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक पीएम गति शक्ति योजना के तहत एनपीजी ने अपने 46वें बैठक सत्र में चार ढांचागत परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के बाद उसे मंजूरी दी है। इन सभी परियोजनाओं को एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण के साथ पीएम गति शक्ति सिद्धांतों के तहत विकसित किया जाएगा। ये सभी परियोजनाएं बहु-मॉडल संपर्क सुविधा, माल और यात्रियों की निर्बाध आवाजाही भी उपलब्ध कराएगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर, 2021 में लॉजिस्टिक लागत कम करने के लिए एकीकृत और नियोजित बुनियादी ढांचा तैयार करने के लक्ष्य के साथ पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू किया था। इस योजना का मकसद 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली उन सभी लॉजिस्टिक और संपर्क सुविधा से जुड़ी ढांचागत परियोजनाओं को एनपीजी के जरिए मंजूरी देना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵