back to top
19.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खबरदार! विमान उड़ाने की धमकी देने वालों पर अब कसेगी नकेल, लाखों-करोड़ों रुपए का भरना होगा जुर्माना

आय दिन एयरलाइंस को बम की धमकियां मिलती रहती हैं। जिसके चलते सरकार पूरे एक्शन में आ गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आय दिन विमान उड़ान के बीच अक्‍सर इन्‍हें बम की धमकियां मिलती रहती हैं। लेकिन अब यदि किसी ने भी इस तरह की धमकी दी तो उसे यह बहुत भारी पड़नेवाला है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब ऐसा करने पर जुर्माने के प्रावधान में संशोधन किया है। जिसके अनुसार एयरलाइंस और हवाईअड्डों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाली फर्जी कॉल करने वाले धमकीबाजों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जाएगा। साथ ही उन पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। अगर किसी संगठन को फर्जी धमकी देने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है तो जुर्माना 1 करोड़ रुपये तक हो सकता है। 

इस बदलाव के पीछे की वजह इस साल बड़ी संख्या में भेजी गई धमकियां हैं

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फर्जी कॉलों की एक श्रृंखला के बाद दंड का प्रावधान करने के लिए विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 में संशोधन किया है। इस बदलाव के पीछे की वजह इस साल बड़ी संख्या में भेजी गई धमकियां हैं। समय-समय पर ऐसी अफवाहें फैलने से लोगों को काफी असुविधा होती है और लोगों में दहशत का माहौल भी बन जाता है। इसके लिए अधिसूचना 9 दिसंबर को जारी की गई थी। विमान (सुरक्षा) नियमों में 2 प्रक्रियाओं को प्रदान करने के लिए संशोधन किया गया है। ये नियम अब प्रभावी हैं। 

इसके लिए सूचना लिखित रूप में प्रकाशित की जा सकती है

29A विमान में प्रवेश करने का सुरक्षित अधिकार देता है। महानिदेशक (BCAS) के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को प्रवेश देने से रोका जा सकता है अगर यात्री संतुष्ट हो कि सुरक्षा के हित में ऐसा करना जरूरी है। इसके लिए सूचना लिखित रूप में प्रकाशित की जा सकती है। एक अन्य नियम 30A में कहा गया है कि झूठी सूचना फैलाना सख्त वर्जित है। कोई भी व्यक्ति ऐसा कुछ भी नहीं करेगा जिससे किसी उड़ान या हवाई अड्डे पर नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को खतरा हो।

…ताकि ऐसे खतरों को कम किया जा सके

उल्‍लेखनीय है कि देशभर की एयरलाइंस को आए दिन बम से उड़ाने की धमकियां मिलने पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों (एक्स, फेसबुक) से सहयोग मांगा है । वहीं, सरकार ने इससे सख्ती से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। अभी हाल ही में जिन 85 विमानों पर बमबारी की धमकी दी गई, उनमें एयर इंडिया के 20 विमान, इंडिगो की 20, विस्तारा की 20 और अकासा की 25 उड़ानें शामिल हैं। खास बात यह है कि साल 2024 में एक हजार से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये धमकियां फर्जी कॉल और संदेशों के जरिए मिलीं, जिसके कारण नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय ने नियमों में बदलाव किया है, ताकि ऐसे खतरों को कम किया जा सके और पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...