नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर साल लाखों कैंडिडेट्स IAS या IPS बनने की उम्मीद लेकर यूपीएससी सीएसई की परीक्षा देते हैं, लेकिन लाखों में से कुछ ही कैंडिडेट्स फाइनल राउंड तक पहुंचते हैं। और उनमें से भी कुछ चुनिंदा अभ्यर्थी ही सफल हो पाते है। ऐसे में इस परीक्षा के अंतिम पड़ाव तक पहुंचने वाले कैंडिडेट्स अगर मेरिट लिस्ट में नहीं आते तो या तो वे दोबारा अटेंप्ट देते है। या कहीं ना कहीं नौकरी खोजते हैं। लेकिन अब इस योजना के तहत उम्मीदवारों को मिलेगा खास फायदा।
असफल कैंडिडेट्स के लिए यूपीएससी से नौकरी की राह आसान बना दी है। अब इस योजना के तहत उम्मीदवारों का बायोडेटा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता और कॉन्टेक्ट डिटेल्स शामिल होगा। अब यूपीएससी आयोग के अनुसार, प्रतिभा सेतु पर पर ऐसे 10,000 से अधिक उम्मीदवारों का डेटा बैंक उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही कहा कि लाखों छात्र इसके द्वारा आयोजित विभिन्न सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करते है। अब इन कैंडिडेट्स के लिए यूपीएससी से नौकरी की राह आसान बना दी है।
जो यूपीएससी कैंडिडेट्स इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे, लेकिन क्लियर नहीं कर पाए तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, आयोग ने उनकी नौकरी का इंतजाम कर दिया है। दरअसल, यूपीएससी ने प्रतिभा सेतु नाम से स्कीम लॉन्च की है। जिसके जरिए उन उम्मीदवारों से प्राइवेट और सरकारी संस्थान सीधे जुड़ सकेंगे । और उनके टैलेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे यानी उन्हें नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।
बहरहाल, यूपीएससी का यह प्लान नया नहीं, इससे पहले भी यूपीएससी पब्लिक डिस्कलोजर योजना के रूप में कंपनियों या जहां नौकरी लग सकती है, वहां अच्छे कैंडिडेट्स की डिटेल्स पहुंचाता था। अब कैंडिडेट्स की सभी डिटेल्स प्रतिभा सेतु वेबसाइट पर मिलेंगी। प्रतिभा सेतु पोर्टल पर मंत्रालय, स्वायत्त विभाग, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग और प्राइवेट कंपनीज कैंडिडेट्स के डिटेल्स ले सकते हैं । इसके लिए कंपनी को पहले रजिस्ट्रेशन कराकर कॉर्पोरेट आईडेंटिफिकेशन नंबर प्राप्त करना होगा। आइए जानते हैं प्रतिभा सेतु में अप्लाई करने पूरा प्रोसेस ।
प्रतिभा सेतु कैंडिडेट्स की जानकारी और उनसे संपर्क करने के लिए कंपनियों को क्या करना होगा
स्टेप 1: सबसे पहले प्रतिभा सेतु पर जाने के लिए गूगल पर upsconline.gov.in पर प्रतिभा सेतु सर्च करें।
स्टेप 2: इसके बाद प्रतिभा सेतु पोर्टल फ्रैंक अपार खोलें।
स्टेप 3: इसमें आप सारी डिटेल देख सकते हैं।
स्टेप 4: इसके बाद लॉग-इन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब आपको रजिस्ट्रेशन के पोस्ट पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 6: अब कंपनी को प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन प्लेसमेंट सेलेक्ट करना होगा।
स्टेप 7: इसके बाद सबसे पहले CIN नंबर जेनरेट करें और फिर MCA पोर्टल के जरिए करें।
स्टेप 8: इसके लिए कंपनी को MCA पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करना जरूरी है।
स्टेप 9: MCA पोर्टल के जरिए कंपनी अपना CIA नंबर प्राप्त कर सकती है।
स्टेप 10: ज्ञान CIN नंबर को UPSC प्रतिभा सेतु वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।
स्टेप 11: इसके बाद कैप्चा कोड सबमिट करें।
स्टेप 12: अब सबमिट करने के बाद पोर्टल पर कंपनियों को गेम के बारे में जानकारी देंइस योजना के तहत यूपीएससी में भाग लिए उम्मीदवारों का बायोडेटा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता और कॉन्टेक्ट डिटेल्स शामिल होगा। यह योजना साल 2018 में 20 अगस्त से लागू कर दी गई थी। जिसमें पहली बार कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम 2017 में सफल उम्मीदवारों की डिटेल्स शेयर की गई थी। अब इसका नाम बदलकर “यूपीएससी प्रतिभा सेतु” रखा गया है। जिसमें यूपीएससी ने कहा कि, सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, संयुक्त रक्षा सेवा,जैसें, भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और संयुक्त चिकित्सा सेवा के गैर-अनुशंसित उम्मीदवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।





