back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जातीय जनगणना पर नहीं, कुर्सी बचाने पर बंद कमरे में हो रही बात : चिराग

पटना, 13 मई (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जातीय जनगणना पर नहीं कुर्सी बचाने पर बात हो रही है। उन्होंने कहा जातीय जनगणना के लिए आपको कौन रोक रहा है। आप तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। बिहार के जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं, लेकिन इन्हें जातिगत जनगणना से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बंद कमरे में दोनो नेताओं की हुई बातचीत पर कटाक्ष करते हुए कहा बिहार में जातिगत जनगणना के लिए बंद कमरे में कौन बात हो रही है। पासवान ने कहा कि जातीय जनगणना के लिए उन्हें कौन रोक रहा है, वे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। केंद्र सरकार ने आपको स्पष्ट कर दिया कि वे जातिगत जनगणना नहीं कराने वाले हैं। सांसद ने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं, उस समय भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनके साथ थे। अब परेशानी कहां है कि आपको बंद कमरे में बातचीत करने की क्या जरूरत पड़ गई। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के लिए नहीं, कुर्सी पर बने रहने पर बात हो रही है। राजद के साथ जदयू के फिर से जाने के संबंध में पूछे जाने पर चिराग ने कहा कि क्यों नहीं हो सकता? सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में राजद के साथ गठबंधन हुआ, वर्ष 2017 में भाजपा के साथ आए किसी को खबर लगी थी, इसलिए जातीय जनगणना की बात ही नहीं है। असल मामला है कुर्सी बचाना। उल्लेखनीय है दो दिन पूर्व तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे थे और मुख्यमंत्री से बंद कमरे में बातचीत की थी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Census 2027: हर घर, हर व्यक्ति का डिजिटल रिकॉर्ड होगा दर्ज, बदल सकती है भारत की राजनीति और नीतियों का खाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में अप्रैल 2026 से देश की सबसे बड़ी जनगणना, यानी Census 2027, शुरू होने जा रही है। यह 16वीं जनगणना...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵