northeast-661-new-corona-infected-found-in-24-hours
northeast-661-new-corona-infected-found-in-24-hours

पूर्वोत्तरः 24 घंटे में 661 नए कोरोना संक्रमित मिले

गुवाहाटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण तेज से बढ़ रहा है। सबसे अधिक मरीज असम में पाये जा रहे हैं। जबकि, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार तेज हो गयी है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 661 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, त्रिपुरा व मिजोरम में कुल 02 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 38 हजार, 775 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 349 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 156 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3 हजार, 442 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अबतक 2 हजार, 333 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 नये मरीजों की मौत हुई है। असम में फिर से 583 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 20 हजार, 893 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,16 हजार, 041 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 98 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2 हजार, 387 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अबतक 1 हजार, 118 मरीजों की मौत हो गई है। त्रिपुरा में 24 घंटे के दौरान 10 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 740 हो गई है। इनमें 33 हजार 083 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 243 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है। मणिपुर में 18 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 514 है जबकि 29 हजार, 035 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 22 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 103 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में एक और मरीज की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 06 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 888 है जबकि 16 हजार, 791 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। कुल 41 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अबतक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 26 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 300 हो गई है जबकि 13 हजार, 956 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 193 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 416 है। राज्य में कुल 11 हजार, 992 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 167 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी कोरोना संक्रमित नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 405 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 983 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 169 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अबतक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 07 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 619 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 468 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 139 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है। पिछले 24 घंटे में 01 मरीज की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in