
-पूर्वोत्तर में 33 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। असम समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 4429 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 78 हजार, 516 हो गई है। इनमें 3 लाख, 42 हजार, 636 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 2416 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 31 हजार, 405 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 561 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 33 नये मरीज की मौत हुई है। असम में 3 हजार, 079 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 49 हजार, 926 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,24 हजार, 194 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार 797 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 23 हजार, 104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 281 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 166 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 35 हजार, 025 हो गई है। इनमें 33 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार 104 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 393 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 314 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 315 है जबकि 29 हजार, 690 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 314 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 1 हजार 225 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 400 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 194 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 257 है जबकि 17 हजार, 085 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 47 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 113 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज की मौत हुई है। मेघालय में 187 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 617 हो गई है जबकि 14 हजार, 917 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 129 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 531 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज की मौत हुई है। नगालैंड में 181 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 13 हजार, 750 है। राज्य में कुल 12 हजार, 212 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 072 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 170 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 747 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 176 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1 हजार 247 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 138 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 879 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 857 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 65 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 1 हजार 009 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद