नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों यानी Delhi NCR में आज 23 दिसंबर 2024 की सुबह-सुबह कई जगहों में हल्की बारिश हुई। जिससे Delhi NCR के तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह-सुबह अपने कार्यालयों आदि जगह के लिए निकलने वाले लोगों का ठंड से बुरा हाल था। लेकिन बारिश होने के बाद भी देश की राजधानी दिल्ली की हवा अभी भी सबसे ज्यादा जहरीली बनी रही।
बारिश के बाद भी दिल्ली-NCR का AQI खराब स्तर पर
AQI.in के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली का AQI सबसे खराब दर्ज किया गया था। खबर लिखने तक, Delhi का AQI 382 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। वहीं पूरे देश में सबसे कम AQI 49 चेन्नई का दर्ज किया गया है। इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि आज सुबह-सुबह Delhi NCR में हल्की बारिश भी हुई थी, जिससे AQI में भारी गिरावट आनी चाहिए थी, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली का AQI बहुत खराब स्तर में बना हुआ है।
वहीं AQI.in के अनुसार, NCR में भी आज हुई बारिश के बाद भी AQI पर ज्यादा कोई असर नहीं पड़ा है, गाजियाबाद में AQI 349 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। AQI.in के आज के डेटा के अनुसार , गाजियाबाद पूरे देश में वायु प्रदूषण के मामले में 5वें नंबर पर है। फरीदाबाद में AQI 323 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। गुरुग्राम का AQI 286 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है। वहीं नोएडा का AQI 282 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी के अंतगर्त आता है।
AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है
AQI स्तरों को अलग अलग वर्गीकृत किया गया है। 0-50 ‘अच्छा’ माना है। , 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, 401-450 ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर से भी अधिक गंभीर माना जाता है। इसके अनुसार ही AQI के स्तर को तय किया जाता है।




