back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात… नितिन गडकरी ने धर्म और जाति से परे राजनीति करने पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में नागपुर में आयोजित एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत समारोह में धर्म और जाति से परे राजनीति करने पर जोर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में नागपुर में आयोजित एक अल्पसंख्यक संस्थान के दीक्षांत समारोह में धर्म और जाति से परे राजनीति करने पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि किसी व्यक्ति का मूल्य जाति, धर्म, भाषा या लिंग के बजाय उसके गुणों से निर्धारित होना चाहिए। उनका मानना है कि लोग समाज सेवा को सबसे ऊपर रखते हैं। गडकरी ने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान कही अपनी बात याद करते हुए कहा कि जो करेगा जात की बात, उसको मारूंगा लात। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे चुनाव हार जाऊं या मंत्री पद चला जाए, वो अपने इस सिद्धांत पर अटल रहेंगे। 

‘मंत्री पद नहीं मिलने से मर थोड़े ही जाऊंगा’

गडकरी ने समानता और निष्पक्षता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी जाति, संप्रदाय, धर्म, भाषा या लिंग से नहीं बल्कि उसके गुणों से जाना जाता है। मैं राजनीति में हूं और यहां कई तरह की बातें होती हैं। लेकिन मैंने अपने तरीके से काम करने का फैसला किया है। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि कौन मुझे वोट देगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरे दोस्तों ने कहा कि तुम्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। लेकिन मैंने जीवन में इसी सिद्धांत पर चलने का निश्चय किया है। चुनाव हारने या मंत्री पद न मिलने से मैं मर थोड़े ही जाऊंगा।

मुस्लिम समुदाय से इंजीनियर, IPS और IAS अफसर निकले

गडकरी ने आगे कहा कि उन्होंने एमएलसी रहते हुए एक इंजीनियरिंग कॉलेज की अनुमति अंजुमन-ए-इस्लाम संस्थान (नागपुर) को ट्रांसफर कर दी थी। उन्हें लगा कि उन्हें इसकी ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय से ज़्यादा इंजीनियर, आईपीएस और IAS अफ़सर बनेंगे तो सबका विकास होगा। हमारे पास पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण है। आज अंजुमन-ए-इस्लाम के बैनर तले हज़ारों छात्र इंजीनियर बन चुके हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...