back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के भारत-US ट्रेड डील वाले बयान पर निशिकांत दुबे का हमला, बोले- ‘ऐसा महामूर्ख LoP नहीं देखा’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कांग्रेस नेता के भारत-यूएस अंतरिम ट्रेड डील पर बयान को भ्रम फैलाने वाला करार दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वीडियो पर शुक्रवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने राहुल गांधी को “महामूर्ख” तक कहा और कहा कि उनका बयान भारत-यूएस अंतरिम ट्रेड डील के संबंध में भ्रम फैलाने वाला है।

निशिकांत दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले आठ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने कपास के किसानों की सुरक्षा के लिए 11% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है। उन्होंने टेक्सटाइल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और छोटे एक्सपोर्टर्स को इंसेंटिव देने की नीति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील के तहत छोटे स्तर की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री पर जीरो टैरिफ लागू होगा, जिससे भारत वियतनाम जैसी प्रतिस्पर्धी देशों के साथ मुकाबला कर सके। दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह झूठ फैला रहे हैं और दूसरों को भड़काने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि ‘मैंने इस देश में ऐसा महामूर्ख LoP कभी नहीं देखा। बीजेपी सांसद ने यह टिप्पणी राजस्थान के उदयपुर में की।

क्‍या बोले थे राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड डील को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स पर नकारात्मक असर पड़ेगा। राहुल गांधी ने बताया कि जहां भारतीय कपड़ों पर अमेरिका में 18% टैरिफ लगता है, वहीं बांग्लादेश को अमेरिकी कपास इंपोर्ट करने पर अपने कपड़ों के एक्सपोर्ट पर जीरो प्रतिशत टैरिफ का लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कपास आयात से घरेलू किसानों को नुकसान होगा और अगर आयात न किया गया तो टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भी नुकसान झेलना पड़ेगा। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि इस समझौते के कारण लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं और आर्थिक तंगी बढ़ सकती है। उन्होंने इस मसले पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने इन खतरों को विस्तार से उजागर किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...