नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने 12 जून 2024 को फिर से वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। निर्मला सीतारमण जल्द ही वित्त वर्ष 2025 के लिए अंतिम बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह अंतिम बजट मोदी सरकार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। जो कि मोदी सरकार 3.0 की प्राथमिकता और देश को विकसित भारत बनाने की ओर ले जाने वाला होगा।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 11 जून को अपना पदभार संभाला था
वित्त मंत्रालय में निर्मला सीतारमण का वित्त सचिव टी.वी.सोमनाथन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। वित्त मंत्रालय का पदभार संभालते ही निर्मला सीतारमण काफी एक्टिव और प्रसन्न दिखाई दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्रालय का कार्य संभालते वक़्त वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 11 जून को अपना पदभार संभाला था।
जो कि आने वाले वर्षो के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित हो सकता है
जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय के अलग अलग विभागों के सचिवों ने मौजूदा नीतिगत मुद्दों की जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही सभी संबंधित विभागों के सचिवों से मौजूदा नीतिगत मुद्दों की जानकारी लेने के बाद कहा कि सरकार वर्ष 2014 में शुरू किये गए सुधार कार्य जारी रहेंगे, जिससे भारत आर्थिक स्थिरता और वृद्धि हासिल कर पायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच हाल के वर्षो में भारत ने काफी वृद्धि हासिल की है। जो कि आने वाले वर्षो के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा साबित हो सकता है।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई 2024 में लोकसभा में पेश कर सकती हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी विभागों में मोदी सरकार के विकास के एजेंडे को नए जोश के साथ आगे बढ़ाया जायेगा और भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने के लिए उत्तरदायी नीति निर्माण सुनिश्चित की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार सातवां बजट और लगातार छठा पूर्ण बजट पेश करके एक रिकॉर्ड बना लेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई 2024 में लोकसभा में पेश कर सकती हैं। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in




