back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनआईओएस का योग विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान यानी एनआईओएस में शुरू किया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री ने पाठ्यक्रम की स्व-शिक्षा सामग्री का विमोचन किया। उन्होंने एनआईओएस को विद्यार्थियों के लिए ऐसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए बधाई दी। विशेष रूप से कोविड महामारी के दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा राज्य मंत्री धोत्रे ने कहा कि इससे रोजगार के कई अवसर पैदा हुए हैं। आज शुरू किया गया योग विज्ञान पाठ्यक्रम की परीक्षा पास करने वालों को नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने में मदद करेगा। शिक्षा मंत्री ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसनीय प्रयास को भी दोहराया। एनआईओएस की अध्यक्षता ने अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम में पहले वर्ष में पांच विषय होंगे जिसमें योग शिक्षण प्रशिक्षण और दूसरे वर्ष में योग चिकित्सा से संबंधित पांच विषय पढ़ाए जाएंगे। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Stream Selection: Science, Commerce या Arts-कौन सा स्ट्रीम है आपके लिए सही? जानें करियर के हिसाब से सही चुनाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 10वीं के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है—साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में से कौन सा स्ट्रीम को चुना जाए (Stream Selection)?...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵