back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-बम स्क्वॉड अलर्ट पर, जानिए किन-किन स्कूलों को मिली धमकी

सोमवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर विभाग और बम स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी भरे ईमेल और कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली कराया गया और बच्चों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके बाद स्कूल परिसरों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

किन स्कूलों को मिली धमकी

बम से उड़ाने की धमकी जिन स्कूलों को मिली है, उनमें शामिल हैं, दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, रोहिणी का सीएम श्री स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल इन सभी स्कूलों में सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया और हर कोने की जांच की।

एक साथ आईं धमकियां, एजेंसियां सतर्क

बताया जा रहा है कि सभी धमकी भरे ईमेल लगभग एक ही समय पर भेजे गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं। धमकी देने वाले ईमेल में खुद को एक आतंकी संगठन से जुड़ा बताया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सघन तलाशी जारी है। कॉल और ईमेल कहां से भेजे गए, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रमजान बनाम सावन तुलना पर छिड़ी बहस! AIMIM के शोएब जमाई ने रमजान के दौरान शराब की दुकान बंद रखने की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई ने रमजान के महीने में सभी शराब की...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵