back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 31 को

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह याचिका की कॉपी सीबीएसई को उपलब्ध कराएं। मामले की अगली सुनवाई 31 मई को होगी। याचिका में कहा गया है कि 12वीं की परीक्षा करियर का अहम मोड़ होती है और इसका रिजल्ट उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश का आधार बनता है। याचिका टोनी जोसेफ ने दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील जोस अब्राहम ने कहा कि 12वीं की परीक्षा रद्द करने से उन छात्रों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की। याचिका में कहा गया है कि स्कूलों की ओर से आयोजित आंतरिक मूल्यांकन और आंतरिक ऑनलाइन परीक्षाओं के आधार पर छात्रों का रिजल्ट देना उनके साथ अन्याय है क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शायद ही किसी शिक्षक ने किसी छात्र को आमने-सामने देखा हो। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। सीबीएसई ने 1 जून 2021 को स्थिति की समीक्षा करने का फैसला किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ संजय/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE ने कक्षा 10 के लिए जारी की नई गाइडलाइन, उत्तर पुस्तिका में बड़े बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए CBSE ने सख्त और अहम दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विज्ञान और सामाजिक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...