नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री कल शनिवार 31 अगस्त को लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन रास्ते में आने वाले मुरादाबाद और बरेली होते हुए जाएगी। शुरुआती समय में ट्रेन मेरठ से सुबह 6.35 बजे चलेगी और दोपहर 1.45 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। यह यात्रा 7 घंटे लंबी होगी और मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर 5 मिनट के लिए रुकेगी। मेरठ दिल्ली एनसीआर के करीब है और बिजनेस की दृष्टि से कमर्शियल हब माना जाता है।
इस शहर के बिजनेसमैन पहले ही मेरठ और गाजियाबाद के बीच रैपिड रेल कॉरीडोर का स्वागत कर चुके हैं। एक और वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यूपी में रेलवे सेवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि इससे एक्सप्रेस ट्रेनों के मौजूदा बेड़े की संख्या 11 हो जाएगी।
यूपी में पहले ही चलाई जा चुकी हैं 10वंदे भारत ट्रेन
यूपी में पहले से ही 10 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती है। पटना-गोमतानगर, वाराणसी-दिल्ली, वाराणसी-रांची, लखनऊ, देहरादून, आनंद-विहार, आयोध्या, आनंद-विहार देहरादून, गोरखपुर-प्रयागराज, हजरतनिजोमुदीन-हबीबगंज के बीच चलाई जाती है। मेरठ-लखनऊ ट्रेन के अलावा दो अन्य ट्रेनों को भी प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेनें चेन्नई-नागेरकोइल, बेंगलुरु-मदुरई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होंगी।
यात्री के आराम और सुविधा को बढ़ाना है रेल का उद्देश्य
विशेष रूप से, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें स्वदेशी रूप से विकसित और यात्री-अनुकूल ट्रेनों का बेड़ा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के आराम और सुविधा को बढ़ाना है। स्टेट ऑफ आर्ट ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और यात्रियों को तेज़ और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं।
उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा पहले ही 50 का आंकड़ा पार कर चुका है और आने वाले समय में वंदे भारत स्लीपर, साथ ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योजना है।





