back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु की 29 वर्षीय महालक्ष्मी की हत्या को लेकर नया खुलासा, पति ने अवैध संबंध का बताया मामला

दरअसल मृतका का पति हेमंत, जो उससे अलग रह रहा था ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु की 29 वर्षीय महालक्ष्मी की मल्लेश्वरम इलाके की बिल्डिंग से शव मिलने से हडकंप मच गया था। हत्यारे ने शव के करीब 30-40 टुकड़े करके एक 165 लीटर फ्रिज के अंदर डाल रखे थे। इस घटना की जानकारी 21 सितंबर 2024 को उस समय सामने आई, जब मृतक महिला महालक्ष्मी के कमरे से पड़ोसियों को बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी तुरंत मकान मालिक को दी, जब मकान मालिक ने पड़ोसियों की मौजूगी में कमरे का ताला खोला तो इस घटना की जानकारी सबके सामने आई और सभी अंदर का माहौल देखकर डर गए थे।

पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था: हेमंत

जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने लाश के टुकड़ों को बेंगलुरु की फॉरेंसिक टीम के हवाले कर अपनी जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार इस घटना को 15 दिन पहले हत्यारे ने अंजाम दिया था। अब इस मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल मृतका का पति हेमंत, जो उससे अलग रह रहा था ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। हो सकता है उसी ने इस घटना को अंजाम दिया हो। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अशरफ के साथ रहती थी। जो उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। हेमंत ने यह भी दावा किया कि अशरफ के खिलाफ कुछ महीने पहले बेंगलुरु के एक थाने में FIR दर्ज हुई थी। हेमंत ने मीडिया को यह जानकारी नहीं दी कि अशरफ के खिलाफ क्या मामला था।

मैने भी पुलिस को अशरफ की शिकायत की है: हेमंत

अपनी बात जारी रखते हुए हेमंत ने कहा कि मृतका के परिवार को इस हत्याकांड में अशरफ पर शक है। उन्होंने इस संदर्भ पर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और मैने भी पुलिस को अशरफ की शिकायत की है। हेमंत ने कहा कि उसकी पत्नी महालक्ष्मी का अशरफ के साथ अवैध संबंध था। हेमंत ने कहा कि महालक्ष्मी उससे अलग रह रही थी, लेकिन उसने अशरफ के बारे में उसे कुछ नहीं बताया था। हेमंत ने कहा कि उसे अशरफ के बारे में अप्रैल या मई 2023 में पता चला था। तब मुझे अशरफ के बारे में पता चला था कि वह एक नाई की दुकान में काम करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु में फिर गर्माया भाषाई विवाद, Google के इंजीनियर को हिंदी बोलने की वजह से नही मिली पार्किंग

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बैंगलोर में गूगल में काम करने वाले एक इंजीनियर को उसकी हिंदी भाषा के कारण पार्किंग देने से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...