नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई BMW हिट एंड रन केस में पुलिस की जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार आरोपी मिहिर शाह ने पीड़ित महिला को 1.5 किलोमीटर घसीटा और उसके बाद कार को मिहिर शाह और बीदावत ने बांद्रा वर्ली सी लिंक आने पहले रोका। इसके बाद दोनों ने कार के टायर में फंसी पीड़ित महिला को बाहर निकाल कर वहीं छोड़ दिया। बता दें कि मिहिर शाह शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। उस समय मिहिर शाह के साथ राजेश शाह का ड्राइवर बीदावत भी था। बीदावत ने मिहिर के साथ महिला को कार के टायर से निकाल कर वहीं छोड़ने के बाद, ड्राइविंग सीट खुद से संभाल ली थी।
बीदावत ने कार को मोड़ते समय पीड़ित महिला के ऊपर फिर से चढ़ा दिया था
बीदावत ने कार को मोड़ते समय पीड़ित महिला के ऊपर फिर से चढ़ा दिया था। इसके बाद मिहिर ने ड्राइवर बीदावत के मोबाइल से अपने पिता राजेश शाह को फ़ोन किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। साथ में मिहिर ने अपने पिता को यह भी जानकारी दी कि कार का इंजन काम नहीं कर रहा है। पुलिस ने अपनी जांच के अनुसार बताया कि उसके बाद राजेश शाह अपनी मर्सडीज कार से मौके पर पहुंचे। जिसके बाद राजेश शाह ने मिहिर शाह को मौके से भगा दिया और उसके बाद कार को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
पीड़ित महिला कावेरी नखवा की इस हादसे में मौत हो गई
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि मिहिर शाह और बीदावत ने इस घटना को 7 जुलाई 2024 को अंजाम दिया था। मिहिर शाह ने बीएमडब्ल्यू कार से तेज रफ्तार में मुंबई वर्ली इलाके में पीड़ित महिला कावेरी नखवा को कुचल दिया था। इस घटना में पीड़ित महिला के पति प्रदीप नखवा भी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कोर्ट में पेश कर दिया है। पीड़ित महिला कावेरी नखवा की इस हादसे में मौत हो गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला के पति प्रदीप नखवा ने मुंबई पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने राजेश शाह और उनके ड्राइवर को 7 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी मिहिर शाह फरार है। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए 11 टीमें बनाई हैं। मुंपुलिस ने इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी शामिल किया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.inबई





