new-patients-in-northeast-again-cross-seven-thousand
new-patients-in-northeast-again-cross-seven-thousand

पूर्वोत्तर के राज्यों के कोरोना के नए मरीजों में एक बार फिर उछाल

11 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना के संक्रमित नए मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है, इस मामले से इन क्षेत्रों के राज्यों की चिंता एक बार फिर बढ़ने लगी है। इन प्रदेशों में फिर से एक दिन में संक्रमितों की संख्या सात हजार को पार कर गयी है। वहीं मृतकों की संख्या भी सौ के पार पहुंच गयी है। ऐसे में स्थिति हाल-फिलहाल सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या सात हजार, 29 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख, 92 हजार, 635 हो गई है। इनमें छह लाख, एक हजार, 283 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 263 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 82 हजार, 77 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक छह हजार, 975 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 102 नये मरीजों की मौत हुई है। असम में तीन हजार, 756 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 50 हजार, 201 पहुंच गई है, जबकि तीन लाख, 97 हजार, 929 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 47 हजार, 51 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 844 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 730 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 58 हजार, 81 है जबकि 47 हजार, 797 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 668 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 359 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 925 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 658 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 57 हजार, 449 हो गई है। इनमें 50 हजार 743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 363 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह हजार, 95 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 588 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 603 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 40 हजार, 586 हो गई है जबकि 34 हजार, 867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 427 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल पांच हजार, 15 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 245 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 492 है जबकि 27 हजार, 150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 302 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल तीन हजार, 209 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 133 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 113 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 350 है। राज्य में कुल 18 हजार, 378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 877 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 441 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 287 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 17 हजार, 943 हो गई है। इनमें से 13 हजार, 378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, चार हजार, 40 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 279 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 337 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हजार, 533 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 41 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 431 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in