back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: जिम खोलने के फैसले का संचालकों ने किया स्वागत, भविष्य में बंदी से बचने के लिए सरकार के सामने रखी कुछ मांगें

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद महीने भर से बंद पड़े जिम, स्पा और फिटनेस सेंटर सोमवार से खुल गए हैं। ऐसे में जिम मालिकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सरकार से एक अपील भी की है ताकि इस तरह की परेशानियों का जिम मालिकों को फिर न करना पड़े। दरअसल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को ही जिम को फिर से खोलने की घोषणा हुई थी, कोरोना के बढ़ते ममलों के बीच इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया था। दिल्ली जिम एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट चिराग सेठी ने बताया कि, जिम खोलने के फैसले का हम स्वागत करते हैं, बड़े लंबे वक्त से जिम बंद रहे, हमने प्रदर्शन भी किया जिसके बाद जिम खुले। अब हमारी सरकार से कुछ मांगे हैं पहला येलो जोन से जिम को निकाला जाए, दूसरा बिजली के बिलों को माफ किया जाए। क्योंकि जब जिम बंद रहे तो उस समय का किराया हमसे क्यों लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 5500 जिम हैं और करीब 1 लाख लोग इससे जुड़े हुए हैं वहीं सैंकड़ों लोग किसी न किसी माध्यम से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में जिम संचालकों ने शिफ्ट के अनुसार लोगों को बुलाना शुरू किया वहीं एक बार में पूरे जिम को नहीं खोला गया है। जिम में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। वहीं थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। जिम के अंदर काम कर रहे ट्रेनर व अन्य कर्मचारियों की टीकाकरण हो चुका है ताकि कोरोना से बचाव हो सके। दिल्ली के एनिटाइम जिम संचालक अभिषेक भाटिया ने बताया कि, जिम को फिर से खोला गया है जिन्हें कभी बंद होना ही नहीं चाहिए था। सरकार से यह भी एक गुजारिश है कि हमारे लैंड लॉर्ड हमको चेतावनी दे चुके हैं। हालांकि सोमवार से सभी जिम नहीं खुले हैं कुछ जिम संचालकों ने जिम में सफाई कराना शुरू कर दी है आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में सभी जिम खुल जाएंगी, वहीं कोरोना महामारी के कारण कई जिम संचालक इस प्रोफेशन से ही दूर हो चुके हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵