back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET UG Result 2024: जल्द होंगे परीक्षा के रिजल्ट जारी, जानें किस कॉलेज में लें दाखिला!

नीट यूजी स्कोर के आधार पर देश के टॉप मेडिकल कॉलेज से मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है। नीट यूजी एग्जाम 5 मई 2024 को आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम जल्द जारी होने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 5 मई को NEET-UG 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। ये परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 57 शहरों में आयोजित की गई थी। वहीं देश के बाहर भी 14 शहरों में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। बता दें कि परीक्षा का नतीजा 14 जून को घोषित हो सकता है।

कब जारी होंगी नतीजे, कैसे करें चेक?

परीक्षा का रिजल्ट जून महीने में ही जारी किया जाएगा। NTA द्वारा 14 जून को अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET UG 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। नीट यूजी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

किस-किस कोर्स में मिल सकता है दाखिला?

बतातें चले कि हर साल करीब 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स MBBS, BDS, BAMS समेत अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET-UG की परीक्षा देते हैं। नीट एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर देश के मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है। हर किसी का सपना होता है उसे बेहतर कॉलेज मिले, लेकिन कौन सा कॉलेज है बेहतर यह कैसे जानें? आइएं बतातें है हम।

टॉप-10 मेडिकल कॉलेज की लिस्ट

दरअसल, देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की यह लिस्ट नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा पिछले साल जारी रैंकिंग के आधार पर दी गई है। यह लिस्ट इंडिया रैंकिंग्स, शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह द्वारा जारी की गई थी। 

यह रहे पिछले साल के टॉप-10 कॉलेज

-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली : स्कोर 94.32
-पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (चंडीगढ़) : स्कोर 81.10
-क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर (तमिलनाडु) : स्कोर 75.29
-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर (कर्नाटक) : स्कोर 72.46
-जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी : स्कोर 72.10
-अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर (तमिलनाडु): स्कोर 70.84
– संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : स्कोर 69.62
-बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) : स्कोर 68.75
-कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल (कर्नाटक) : स्कोर 66.19
-श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम (केरल) : स्कोर 65.24

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

SMVDU जम्मू मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, MBBS छात्रों की पढ़ाई पर क्या होगा असर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDU मेडिकल कॉलेज) की मान्यता रद्द कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...