back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET PG 2025: नीट पीजी परीक्षा को लेकर SC का बड़ा फैसला, अब एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

NEET PG 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। नीट PG की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । NEET PG 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। नीट PG की तैयारी कर रहे लाखों मेडिकल छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट का ये फैसला छात्रों के पक्ष में आया है। कोर्ट ने सख्‍त टिप्‍पणी करते हुए कहा कि अब नीट पीजी 2025 की परीक्षा सिर्फ एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी। ये बड़ा फैसला परीक्षा की पारदर्शिता और छात्रों को एक जैसा मौका देने के उद्देश्‍य लिया गया है। 

दो शिफ्टों में हो रही थी एग्‍जाम

बीते कुछ सालों से देखने में ये आया है कि नीट पीजी जैसी बड़ी परीक्षाएं दो अलग-अलग शिफ्टों में कराई जा रही थी। लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाया है। और कहा कि दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में सवालों की कठिनाई का स्तर अलग हो सकता है, जिससे कुछ छात्रों को फायदा और कुछ को नुकसान हो सकता है।

कोर्ट ने आगे कहा कि किसी भी दो प्रश्न पत्रों के कठिनाई के स्तर को पूरी तरह से समान नहीं माना जा सकता। यह स्थिति असमानता और मनमानी पैदा कर सकती है। ऐसे में सभी छात्रों के साथ न्याय करने के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराना जरूरी है। इस तरह से कोर्ट ने नीट पीजी की तैयार कर रहे छात्रों को एक बड़ी राहत दी है। 

मेडिकल छात्रों के लिए राहत

कोर्ट के इस फैसले से मेडिकल छात्रों को एक बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब सभी कैंडिडेट एक ही समय पर एक जैसे प्रश्नों के साथ परीक्षा देंगे, जिससे परिणामों की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहेगी।

NEET PG 2025 परीक्षा पैटर्न 

नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025) परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी, जिसमें उम्मीदवारों को 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हल करने होंगे। यह परीक्षा कुल 800 अंकों की होगी। अंकन प्रणाली के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर सोच-समझकर दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...