back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनडीए सरकार ने देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देने के लिए बनाया प्रधानमंत्री म्यूजियम : नरेंद्र मोदी

आपको बता दें कि, तीन मूर्ति स्थित नेहरू संग्रहालय में देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान और उनके जीवन से जुड़ी यादों को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री म्यूजियम का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस म्यूजियम का उद्घाटन कर सकते हैं। इस म्यूजियम में फिलहाल देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों को रखा गया है लेकिन इसमें आगे चलकर भविष्य के पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को भी समयानुसार शामिल किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस म्यूजियम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है और इसलिए उनकी सरकार ने 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह कदम उठाया है। भाजपा सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता मिले। आपको बता दें कि, तीन मूर्ति स्थित नेहरू संग्रहालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव जब 2018 में पहली बार आया था, उस समय से ही कांग्रेस इसका लगातार विरोध कर रही है। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...