back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम हमले से बिलख रहा था देश, झारखंड में युवक ने आतंकियों को बोल दिया थैंक्यू, पुलिस ने धर धबोचा

झारखंड के बोकारो में नौशाद नाम के युवक ने पहलगाम हमले को अंजाम देने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मंगलवार को पहलगाम में हुए जंघन्य आतंकी हमले ने पूरे देश को तोड़ कर रख दिया। हमले की भयावता ऐसी थी कि पूरे देश में एक सुर में बदला लेने की मांग उठने सगी। चारो ओर विरोध प्रदर्शन किए जाने लगे। शासन प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया। हालांकि इसी दौरान झारखंड से नौशाद नाम के एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के समर्थन में आवाज उठाई। उसने इस कार्यवाई के लिए आतंकियों का शुक्रिया अदा किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 

पाकिस्तान को थैंक्यू कहने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया

झारखंड के बालीडीह में रहने वाले 31 वर्षीय नौशाद ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान परस्ती दिखाई है। उसने पाकिस्तान और TRF को इस कुकृत्य के लिए शुक्रिया कहा है। उसने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके आतंकियों का समर्थन दिया था। नौशाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इसके पिता बोकारो इस्पात संयंत्र के रिटायर्ड कर्मी हैं। रांची विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी को फोन कर इसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने उसे धर धबोचा।

मंगलवार को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

मंगलवार को देश का दिल कहे जाने वाले कश्मीर में उस समय चीख पुकार मच गई जब पहलगाम में 5-6 आतंकियों ने वहां पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। आतंकियों ने सबसे उनके धर्म पूछे और हिंदू धर्म नाम सुनते ही गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हमला इतना भयावह था कि आनन फानन में गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू कश्मीर जाना पड़ा जहां उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...