back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Natural Remedies for Hair: अब बालों को इन आसान उपायों से बनाए जड़ों से मजबूत

सुंदर बाल हर किसी लड़की का सपना होता है, जिसके लिए वे कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेती है लेकिन कई बार इनसे बाल अच्छे होने के बजाय रफ और डैमेज हो जाते है अगर आपको भी चाहिए कोई नैचुरल उपाय तो अपनांए ये उपाय।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मजबूत शाइनी बाल हर हर लड़की का सपना होता है, इसलिए शरीर के साथ बालों के सम्पूर्ण विकास के लिए भरपूर पोषण की जरुरत होती है, जिसके लिए आपको कुछ बेहद प्रभावी उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकते है। आइए जानते हैं उन खास उपायो के बारे में । 

कुछ आसान नेचुरल उपाय

ज्यादातर लोग बालों को मजबूत और घना बनाने कई तरह के केमिकल वाले चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिनके इस्तेमाल से बालों को नुकसान के साथ हानी भी पहुंचती है, इसलिए आज हम लाएं है कुछ आसान नेचुरल उपाय जिन्हें इस्तेमाल कर बालों से जुड़ी परेशानियां दूर कर करते हैं।

मजबूत बालों के लिए उपाय

1-बालों को पोषण देने आपका संतुलित आहार लेना बहुत जरुरी है जिसमें प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन ए, सी, डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल हो, जैसें, दालें, नट्स, मछली, ताजे फल, हरी सब्जी बालों की जड़ों को मजबूत बनाते है। 

2-बालों का टूटने से रोकने सप्ताह में दो बार गुनगुने नारियल या जैतून तेल से मालिश करने से स्कैल्प में खून का बहाव बढ़ता है इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। और वे घने होते हैं।

3-बालों को झड़ने से रोकने के लिए एलोवेरा जेल को सीधे बालों की जड़ों पर लगाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत करते हैं। 

4-बालों की ग्रोथ को बढ़ाने नियमित तौर पर आंवला का इस्तेमाल करने से खाने या तेल के रूप में लेने से जड़ें मजबूत होती हैं।

5-बालों को पोषण देने हफ्ते में एक बार अंडे का हेयर मास्क लगाने से बालों की चमक और मजबूती बढ़ती है।

6-बालों की जड़ों को मजबूती देने प्याज का रस लगाने से वे घने भी होते हैं, और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है । 

7-बालों की सेहत के लिए हाइड्रेटेड रखने भरपूर पानी का सेवन करे। 

8-बालों की जड़ों को पोषक देने नियमित रुप से योग और व्यायाम शामिल करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। 

9-बालों पर मेथी का मास्क लगाने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वे घने और मजबूत बनते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵