back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटियाला में हिंसक झड़प पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला में काली माता मंदिर के पास दो धार्मिक समूहों के कार्यकर्ताओं में आपस में हिंसक झड़प पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया और पंजाब चीफ सेक्रेटरी को पत्र भी लिखा है। दरअसल हिंसा में हुए पथराव के कारण कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आयोग ने मामले पर चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी को पत्र लिख 7 दिन में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पटियाला में हिंसक झड़प के बाद महौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है, उन्होंने कहा कि, पटियाला में दो पक्षों के बीच हुई झड़प बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, मैंने डीजीपी से बात की है, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार, जुलूस निकालने को लेकर यह हिंसा हुई और पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी थी, इस कारण नाराज होकर दोनों पक्षों ने पुलिस पर हमला कर दिया। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...