back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बग्गा को गिरफ्तारी के दौरान पगड़ी न पहनने देने पर लिया संज्ञान

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान पगड़ी न पहनने देने के आरोप पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से सात दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश मांगी है। आयोग ने चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी को नोटिस भेजा है और भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गिरफ्तारी के दौरान तेजिंदर बग्गा को पगड़ी नहीं पहनने देना बेहद गलत है। यह सिख धर्म के अधिकारों को गंभीर उल्लंघन है। ऐसे में सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करें। हालांकि तेजिंदर बग्गा की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं, पंजाब की मोहाली कोर्ट ने शनिवार को बग्गा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यानी बग्गा की एक बार फिर गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं गिरफ्तारी होने के पर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरअसल पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा को घर से गिरफ्तार किया, बग्गा के परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रास्ते में ही रोक लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हांगकांग में आग की लपटों ने मचाई दहशत! 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग, 44 की हुई मौत, 300 लोग लापता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हांगकांग के ताईपो इलाके में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...