back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुस्लिमों पर भड़के नसीरुद्दीन शाह; बोले-मोदी को दोष न दो, जब शिक्षा पर बात करनी थी, तब सानिया मिर्जा की स्कर्ट.

Naseeruddin Shah Statement: नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि जब मुस्लिमों को अपनी कौम का ज्ञान बढ़ाने पर बात करनी चाहिए थी, तब हिजाब, सानिया मिर्जा की स्कर्ट की बात करते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट और हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पहले व्यक्ति नहीं है, जिन्होंने देश में मुस्लिमों के खिलाफ कुछ बोला है। ऐसी राजनीति पहले भी हुई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने छोटी-छोटी बातों का मुद्दा बनाया और गलत चीजों पर सबका ध्यान खींचा, अगर वे ऐसा नहीं करते तो कोई मुस्लिमों को भटका नहीं सकता था। नसीरुद्दीन शाह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत ना मिलने पर कहा कि इस पर सबको सोचना चाहिए। इसे सही तरीके से ठीक करने की बात करनी चाहिए। एक्टर ने कहा कि किसी चीज का विरोध करना बेहद आसान है। मगर, किसी चीज का समर्थन करना उतना मुश्किल है। शाह ने कहा कि जो कुछ देश में हो रहा, उसका पूरा दोष नरेंद्र मोदी पर लगाना आसान है। मगर, क्या यह सच है? नहीं, क्योंकि मोदी के सत्ता में आने से पहले भी काफी कुछ गलत था। मोदी ने बस उन गलत चीजों को दोबारा छुआ है। जो दबी चीजें थीं, हवा दे दी है।

दूसरों के धर्म पर कसते थे तंज : शाह

नसीरुद्दीन ने कहा कि उन्हें मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था। उन्होंने वाकया का जिक्र किया, जब लोगों ने धर्म के कारण उनके बारे में अनाप-सनाप कहा था। एक्टर ने कहा कि मुझे याद है-बचपन में मुझे मुस्लिम होने पर ताना मारा जाता था। मैं भी दूसरों के धर्म पर तंज कसता था। ये चीजें तो पहले से थीं। शाह ने मोदी को बेहद चालाक व्यक्ति कहा। बताया कि उन्होंने बहुत सारी चीजें जानबूझ कर छेड़ी है।

मुस्लिमों की गलतियां गिनाईं 

एक्टर ने बताया कि कहां मुस्लिमों ने गलती की। उनकी गलतियों का अन्य लोगों ने फायदा उठाया। कहा कि सच तो यह है मुस्लिम भी पाक-साफ नहीं हैं। हमेशा मुस्लिमों ने गलत चीजों पर ध्यान दिया। उन्हें जब शिक्षा और अपनी कौम के ज्ञान बढ़ाने पर बात करनी चाहिए, तब वे हिजाब, सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई पर ध्यान लगाए थे। जब मॉडर्न बातें सिखाई जानी थीं, तब अपनी पीढ़ी को मदरसों में ढकेला। ये गलतियां मुस्लिमों ने की है। उन्होंने मुस्लिमों को फिर से उठने और मुद्दे की बातें करने की अपील की।

योगी पर कही बड़ी बात

इस कलाकार ने एंटी मुस्लिम कमेंट्स पर कहा कि वे ( मोदी) ऐसा करने वाले पहले नेता नहीं हैं। हां, उन्होंने बेहद सही समय पर एंट्री मारी है। 1915 में मुस्लिम लीग के जवाब में हिंदू महासभा बनाई गई थी। एक्टर ने कहा, मुझे दो बंगाली लोगों का नाम याद नहीं आ रहा, लेकिन उन्होंने 2 नेशन थ्योरी की बात शुरू की थी। ये बातें तब की थीं, जब आजादी की लड़ाई आखिरी वक्त में थी। तब हिंदू और मुस्लिम पूरी तरह से एक थे। एक्टर का कहना है कि मोदी उस एक परंपरा को फॉलो कर रहे हैं, जिसे बहुत पहले कई नेताओं ने किया था। अब इस परंपरा को कई नेता मिलकर चला रहे हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ भी हैं। शाह ने कहा कि, योगी कहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रह सकतेअन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...