नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दी जन्मदिन की बधाई
नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली,12 जून (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर तोमर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा ' वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप भारत के ग्रामीण परिदृश्य को बदलने की दिशा में असाधारण काम कर रहे हैं। आपने सदैव भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।' तोमर का जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। वह मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार में वह कृषि व किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं। हिंदुस्थान समाचार/अजीत/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in