my-goal-is-to-have-akhilesh-yadav39s-government-in-2022-says-anil-rai
my-goal-is-to-have-akhilesh-yadav39s-government-in-2022-says-anil-rai

अनिल राय बोले, 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनवाना मेरा लक्ष्य

बलिया : सपा में अनिल के आने से युवाओं में दिखा उत्साह बलिया, 02 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन पर अनिल राय का समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अनिल राय के आने से युवा वर्ग का झुकाव समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ेगा। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में अनिल के समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही जमे हुए थे। अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत अनिल राय ने कहा कि पूरा प्रदेश आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद कर रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव प्रदेश ही प्रदेश को विकास की दिशा में लेकर जा सकते हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री राय ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का विकास ठप है। समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। इसे समाजवादी पार्टी ही ठीक कर सकती है। बोले, समाजवादी सोच से ही विकसित उत्तर प्रदेश बन सकता है। अखिलेश यादव युवा हैं। उनमें भविष्य की सम्भावनाएं हैं। युवा वर्ग आशा भारी निगाहों से उनकी तरफ देख रहा है। कहा कि मैं भी एक युवा हूं। बलिया का विकास मेरा सपना है। यही कारण है कि मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। आज आप लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिखाया, उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। सामने जुटी भारी भीड़ को देख उत्साहित होते हुए अनिल राय ने कहा कि आज के बाद मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा। वह लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना। इसके लिए मैं रात दिन एक करूंगा। वहीं, सपा कार्यालय पर अपने संबोधन में वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि अनिल राय के पार्टी से जुड़ने के बाद जनपद में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। खास कर युवा वर्ग का झुकाव बढ़ेगा। जिससे मिशन 2022 मजबूत होगा। श्री राय ने कहा कि बसपा में हमारी ऊर्जा का सही उपयोग नहीं हो रहा था। कार्यकर्ताओं का सम्मान सपा में ही है। बाहें फैलाकर भृगु नगरी ने किया स्वागत अनिल राय के जनपद की सीमा पर कोटवा नरायणपुर में प्रवेश करते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। सैकड़ों लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ उनका काफिला जैसे ही बलिया के तरफ बढ़ा पूरे रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्वागत में उमड़ी भीड़ देख यह महसूस हो रहा था मानो समाजवादी पिछले विधानसभा चुनाव का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में चुकता करने के दिशा में बढ़ गए है। इस अवसर पर सनातन पाण्डेय, जयप्रकाश अंचल, राजमंगल यादव, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, लक्षमण गुप्ता, सुशील पाण्डेय 'कान्हजी', साथी रामजी गुप्ता, अजीत मिश्र, रंजीत चौधरी, बंशीधर यादव, श्रीप्रकाश पाण्डेय मुन्ना, काशीनाथ यादव, रामेश्वर पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन राजन कनौजिया ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in