back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रमजान के मौके पर मुस्लिम कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पहले छुट्टी, एनडीएमसी ने लिया आदेश वापस

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रमजान के महीने को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने काउंसिल में काम करने वाले सभी मुस्लिम कर्मचारियों की सुविधा के लिए पूरे रमजान के दौरान तीन अप्रैल से लेकर दो मई तक हर रोज 4:30 बजे ही छुट्टी दिए जाने की घोषणा को वापस ले लिया है। असिस्टेंट लेबर वेलफेयर ऑफिसर एनक शर्मा ने इस संबंध में एनडीएमसी के सभी संबंधित विभागों को सकरुलर जारी कर विभाग अध्यक्षों को सूचित कर दिया है। इससे पहले जारी हुए सकरुलर का विरोध एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने किया था। आदेश वापस लिए जाने के बाद एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा कि, यह आदेश इसलिए वापस होना चाहिए क्योंकि हम किसी एक धर्म के विरोध में नहीं है। रमजान एक पवित्र महीना है जिसका हम आदर करते हैं। बहुत सारे लोगों के लिए नवरात्र भी हैं, फिर अन्य धर्मों के लोगों के त्यौहार भी हैं। यह पिछले कई सालों से चल रहा था लेकिन बंद पहली बार हुआ है। दरअसल मंगलवार को एनडीएमसी ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर कहा था कि, सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति लेकर एनडीएमसी के रोजा रखने वाले सभी मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के महीने में शाम साढ़े चार बजे अपने कार्यालय छोड़ने की अनुमति है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...