नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । गाजियाबाद जिले के मुरादनगर पुलिस थाने के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर पुलिस थाने के सामने बुधवार रात रवि शर्मा (35 वर्ष) को हमलवरों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद इलाकें में भारी पुलिस बल तैना किया गया है।
कार निकालने को लेकर हुआ था विवाद
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव मिल्क रावली का रहने वाला युवक रवि शर्मा बुधवार रात 10 बजे रास्ते से कार निकाल रहा था। इस बीच, रवि शर्मा का अजय और मोंटी से कार निकालने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और मारपीट की।
मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने रवि शर्मा अपने परिजनों के साथ मुरादनगर थाने पहुंचा। थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए। जहां अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेप केस में 15 दिन पहले जेल से बाहर आया आरोपी
रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी अजय चौधरी और मृतक रवि एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव की एक लड़की से रेप के मामले में अजय चौधरी को 6 माह पहले जेल भेजा था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। आरोपी आदतन अपराधी है।
रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात गांव में कार हटाने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ। अजय अपने दोस्तों को लेकर पिस्टल निकाल लाया। पहले गांव में मारपीट और फायरिंग की। इसके बाद विवाद थाने तक जा पहुंचा। आरोपी अजय अपने साथियों के साथ पहले से ही थाने के गेट पर खड़ा था। उसने रवि को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।
कार हटाने को लेकर हुई बहस
रवि के भाई विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि, देर रात करीब दस बजे मेरे बड़े भाई रवि शर्मा की गांव के ही अजय चौधरी और मोंटी से कार हटाने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दोनों ने पहले गांव में मेरे भाई के साथ मारपीट की। फिर हमारे घर पर आकर घर के बाहर फायरिंग की। जब मैं अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने में पहुंचा। इससे पहले भी हमने पुलिस को कॉल कर बुलाया था।
पुलिस के सामने मारी गोली- रवि के भाई विकास शर्मा
जब हम थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे थे। वहां मोंटी और अजय थाने के गेट पर खड़े थे। दोनों ने देखते ही पिस्टल से रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरा था और मैं पुल की तरफ भाग निकला। दोनों ने कई राउंड फायरिंग की। आकर देखा तो भाई खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। हमने रवि को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचा नही पाए। इस दौरान हमने पुलिस को बताया भी था कि हमलावरों को पकड़ लिया है।





