back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Baba Siddique Murder: आरोपी के फोन में मिली Zeeshan Siddique की फोटो, Snapchat का करते थे इस्तेमाल

बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी राम कनोजिया ने बताया कि उसे बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए सुपारी दी गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई पुलिस को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल आरोपी के फोन में बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी की एक फोटो मिली है। यह फोटो स्नैपचैट के जरिए एक संदिग्ध को भेजी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया है कि जांच में पता चला है कि शूटर और साजिशकर्ता सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए स्नैपचैट का प्रयोग करते थे और इसके बाद इन मेसेजेस को डिलीट कर दिया जाता था।

बाबा की हत्या करने के लिए 1 करोड़ की मांग की गई थी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को बताया कि अरेस्ट किए गए एक संदिग्ध राम कनोजिया ने बताया कि उसे बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। इसने इस घटना को अंजाम देने के लिए 1 करोड़ रुपये मांगे थे।

शुभम लोनकर ने दिया था कॉन्ट्रैक्ट

कनोजिया के बयान के अनुसार, भगोड़े संदिग्ध शुभम लोनकर ने उसे इस कॉन्ट्रैक्ट दने के लिए बात की थी। महाराष्ट्र के रहने वाले कनोजिया को बाबा सिद्दीकी को मारने के बाद के परिणाम के बारे में पता था। इस कारण से वो यह कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। उसने इसके लिए 1 करोड़ मांगे थे। इसके बाद में लोनकर ने उत्तर प्रदेश से शूटर को हायर करने की योजना बनाई। 

कनोजिया ने आगे बताया कि लोनकर को लगा था कि उत्तर प्रदेश से आने वाले व्यक्तियों को महाराष्ट्र में सिद्दीकी की प्रसिद्धि के बारे में नहीं पता होगा। इस कारण वो लोग कम फीस ले लेंगे। इसके बाद लोनकर ने धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और शिवकुमार गौतम को हत्या करने के लिए उत्तर प्रदेश से हायर किया था।

जारी किया गया था लुकआउट नोटिस

इसके बाद शुभम लोनकर और दो अन्य आरोपी शिव कुमार गौतम और जीशान अख्तर के खिलाफ एक लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। ये दोनों नेपाल भागने का प्रयास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या उनके निर्मल नगर के ऑफिस के बाहर कर दी गई थी। उन्हें सीने में दो गोलियां लगी थी। 12 अक्टूबर को बाबा का निधन हो गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबा सिद्दीकी हत्‍या मामले में आरोपी आकाशदीप को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन मुंबई छोड़ने पर रोक

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । मुंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी आकाशदीप करज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...