नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच 20 मार्च को तलाक हो गया है। उनके बीच तलाक की अधिकारिक घोषणा होते ही सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर कौन सी वजह थी कि इस कपल ने अलग होने का फैसला ले लिया। अब इसका जवाब फैंस को एक नई रिपोर्ट से मिला है। जिसमें दोनों के बीच रिश्ते के खत्म होने की असली वजह का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों में रहने की जगह को लेकर मतभेद थे, जिसके चलते इन्होंने अलग होने का फैसला किया है।
धनश्री चाहती थीं मुंबई में रहना
एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के अनुसार चहल और धनश्री के रिश्तों में आई दरार की वजह उनके रहने का ठिकाना बना है। चूंंकि दोनों का अपने-अपने करियर में अच्छा नाम है, ऐसे में दोनों ही रहने की जगह को लेकर अलग-अलग सोच रखते थे। दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधने के बाद से धनश्री हरियाणा में अपने पति चहल और उनके माता-पिता के साथ रह रही थीं। लेकिन कुछ दिनों बाद धनश्री ने मुंबई में रहने की इच्छा जाहिर की। रिपोर्ट की मानें तो चहल को यही बात जमी नहीं क्योंकि वे अपने माता-पिता से अलग नहीं होना चाहते थे। इसके बाद से दोनों के बीच मतभेद होने शुरू हो गए थे और उनका रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। आखिरकार उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।
रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं
धनश्री और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। चहल एक स्पोर्ट्स प्लेयर और टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी हैं तो वहीं धनश्री एक कोरियोग्राफर है, दोनों की इंडस्ट्री बेहद अलग है और यही दोनों का अलग काम तलाक का कारण बना। हालांकि इस रिपोर्ट पर न तो चहल- धनश्री और ना ही उनके परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। उनके बीच तलाक के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने आपसी समहति से अलग होने का फैसला किया है।
IPL 2025 मैच शुरू होने से पहले ही तलाक की घोषणा
IPL 2025 मैच शुरू होने से ठीक दो दिन पहले मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में 20 मार्च को दोनों के बीच आधिकारिक रूप से तलाक की घोषणा की गई है। तलाक के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार युजवेंद्र चहल को 4.75 करोड़ रुपये धनश्री वर्मा को देना होंगे। जिसमें से रिपोर्ट के मुताबिक 2.37 करोड़ रुपये धनश्री को मिल चुके हैं।





