back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र के मंत्री कराएंगे खरगोन दंगा पीड़ित परिवार की बेटी की शादी

भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा में बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है, कई परिवारों की रोजी-रोटी पर असर आया है तो कई परिवारों के लिए बेटियों की शादी मुश्किल हो गई है। एक ऐसा ही परिवार है मुछाल परिवार। इस परिवार की बेटी की शादी का सारा खर्च वहन करने का किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने वादा किया है। कृषि मंत्री पटेल ने मुछाल परिवार से वीडियो कॉल पर बात करते हुए लक्ष्मी मुछाल के परिवार को आश्वस्त किया कि लक्ष्मी की शादी धूमधाम से करायेंगे। शादी का खर्च वे स्वयं उठायेंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि खरगोन में हुए उपद्रव से लक्ष्मी मुछाल का परिवार भी प्रभावित हुआ। घर-परिवार और शादी का सामान उपद्रव की भेंट चढ़ गया। उन्होंने गुजरात यात्रा के दौरान वीडियो कॉल पर लक्ष्मी से बात करते हुए भरोसा दिलाया। उन्होंने लक्ष्मी को आश्वस्त किया कि वह उसके बड़े भाई के रूप में हूं। उसकी शादी की तैयारियों में होने वाले व्यय को भी वहन करेंगे। मंत्री पटेल ने कहा है कि वे 20 मई को लक्ष्मी की शादी में स्वयं शामिल होकर आशीर्वाद भी देंगे। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵