back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“शादी से इनकार नहीं कर सकी, लेकिन…” राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी पर कंगना की तीखी प्रतिक्रिया

सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में, उन्होंने मेघालय हनीमून मर्डर केस पर अपना रिएक्शन दिया है।

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देशभर में सनसनी फैला दी है। 29 वर्षीय राजा, अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर गया था, लेकिन लौटकर सिर्फ उसकी लाश आई। इस दिल दहला देने वाली हत्या में सोनम, उसके प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों के नाम सामने आए हैं। इस मामले ने अब न सिर्फ आम लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक प्रतिक्रियाओं की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता और गुस्सा जाहिर किया है।

eb303f966a963216bc5710b57ea4668b-uuuuu.jpg

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस हत्याकांड को “अत्यंत अमानवीय, भयावह और मूर्खता की चरम सीमा” करार दिया। उन्होंने लिखा “ये कितना बेतुका है! एक महिला अपने माता-पिता के डर से शादी से इनकार नहीं कर सकती, लेकिन वह एक सुपारी किलर के साथ मिलकर ठंडे दिमाग से हत्या की साजिश रच सकती है? यह बात सुबह से मेरे दिमाग में घूम रही है। क्या वह तलाक नहीं ले सकती थी? या अपने प्रेमी के साथ भाग नहीं सकती थी?”

‘मूर्खता समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा’ – कंगना 

कंगना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा “क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर मूर्खता से भरा कृत्य। मूर्खों को कभी नजरअंदाज मत करो, वे समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं। हम अकसर उन पर हंसते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें खुद नहीं पता होता कि वे क्या कर रहे हैं। बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है!!! ऐसे लोगों से सतर्क रहना जरूरी है।”

पुलिस जांच जारी, आरोपी हिरासत में

इस मामले में सोनम और अन्य तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सोनम ने हत्या के कुछ दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था। फिलहाल शिलांग पुलिस ने तीन आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड और सोनम को 3 दिन की रिमांड पर लिया है। मामले में आगे और चौंकाने वाले खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

22 साल के सोनम येशे ने रचा इतिहास! T20I में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भूटान ने म्यांमार को रौंदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लगातार नए देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि हर दिन कोई न...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...