back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलचस्‍प बना MP का उपचुनाव, कभी BJP आगे तो कभी कांग्रेस, जानिए ताजा हाल

मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में शनिवार को उपचुनाव की मतगणना हो रही है। वोटिंग के दौरान सामने निकल कर आ रहे नतीजे काफी दिलचस्‍प हो रहे हैं ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में शनिवार को उपचुनाव की मतगणना हो रही है। वोटिंग के दौरान सामने निकल कर आ रहे नतीजे काफी दिलचस्‍प हो रहे हैं। बुधनी में मतगणना के पहले राउंड के बाद जहां भाजपा की हालत खराब नजर आ रही थी, वहीं दो राउंड की लीड के बाद अब कांग्रेस पिछड़ती जा रही है। हालांकि अभी मतगणना जारी है। पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। पांचवें राउंड में भाजपा के उम्‍मीदवार रमाकान्त भार्गव को 9166 वोट तो वहीं कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 7506 वोट मिले हैं।

सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा 1809 वोटों से आगे निगल गई है। पहले दो राउंड तक यहां कांग्रेस आगे थी। वहीं, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहले राउंड से बढ़त बना रखी है। यहां 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और अब तक भाजपा 6098 वोटों से आगे चल रही है।

बुधनी सीट केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी जबकि विजयपुर सीट से विधायक रहे रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसीलिए इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां उपचुनाव के लिए गत 13 नवंबर को वोट डाले गए थे। विजयपुर में 11 और बुधनी में 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। विजयपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। वहीं, बुधनी में पूर्व भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल आमने-सामने हैं। बुधनी में 13 राउंड जबकि विजयपुर में 21 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी।

पांचवे राउंड तक ऐसा रहा नतीजा

पहले राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6479 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को पहले राउंड में 4728 वोट और कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 11207 वोट मिले थे। पहले राउंड के बाद राजकुमार पटेल 6532 वोटे से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड के बाद राजकुमार पटेल को 16937 मत और रमाकांत भार्गव ने 15965 वोट मिले किए। दूसरा राउंड के बाद राजकुमार पटेल 1008 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड के बाद एकदम से स्थिति बदल गयी और भाजपा के रमाकांत भार्गव कुल 1809 वोट से आगे हो गए। तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के राजकुमार पटेल को कुल 24731 और भाजपा के भार्गव को 26540 मत प्राप्त हुए हैं। पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव को कुल 45156 वोट तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को 39794 वोट मिले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...