back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ स्‍नान पर सांसद अफजाल अंसारी का विवादित बयान, कहा- ‘संगम में डुबकी लगाने से पाप धुल जाएगा, मतलब…’

गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी का महाकुंभ स्‍नान को लेकर एक आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्‍होने ने संगम तट पर नहा रहे लोगों पर कमेंट किया है।

नई दिल्‍ली , रफ्तार डेस्‍क । प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ करीब एक महीना होने को है। अब तक 50 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।। कई राजनेता, क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियां और फिल्‍मी सितारे महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में स्‍नान को लेकर गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसी मान्यता है कि संगम तट पर स्‍नान करने से व्‍यक्ति के पाप धुल जाएगा, पाप धुल जाएगा इसका मतलब बैकुंठ में जाने का रास्ता खुल जाएगा। ऐसे में भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि, अब नर्क में कोई बचेगा ही नहीं और उधर हाउसफुल हो जाएगा।’

महाकुंभ जानें वाली ट्रेनों की स्थिति बेहत खराब 

सांसद अफजल अंसारी ने महाकुंभ के लिए ट्रेनों की व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, महाकुंभ जानें वाली ट्रेनों की स्थिति बेहत खराब है, लोग शीशा तोड़ रहे हैं, अंदर औरतों को बैठने की जगह नही, बच्चों को गोद में छुपा कर रो रही हैं बिलख रही हैं। बच्चे ट्रेनों के शीशे तोड़ रहे हैं। स्‍टेशन पर भगभड़ जैसे स्थिति बनी हुई। इस सब से पुलिस वाले भी परेशान हैं और टीटी अपना काला कोट उतार कर झोले में रख दिया हैं कि कहीं भीड़ हमारी भी पिटाई ना कर दे। ट्रेनों में तोड़फोड़ करने वालों को मैंने अपनी आंख से देखा हैं। ये सब नाबालिग और युवा है। 

‘भगदड़ में मारे गए लोगों का आंकड़ा नहीं बता रही सरकार’

सांसद अफजाल अंसारी ने बीते कुछ पहले महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के आंकड़े को लेकर सरकार से सवाल पूछा। कहा कि, भगदड़ में कई लोगों की जान गई लेकिन मौत के सही आंकड़े आज सरकार ने जारी नहीं किए। जो लोग लौट कर आ रहे हैं वह मौत का मंजर का बखान कर रहे हैं। गौरतलब है कि, 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन स्नान के दौरान महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी इस भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस घटना के बाद प्रदेश सरकार सख्‍त हुई ओर महाकुंभ आयोजन की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵