back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

500 से अधिक गुजराती मछुआरे पाक जेलों में हैं बंद

गांधीनगर, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिसंबर 2021 तक गुजरात के 500 से अधिक मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। गुजरात सरकार ने बुधवार को चल रहे बजट सत्र के दौरान विधानसभा में खुलासा किया। कांग्रेस विधायक पुंजा वंश के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य के मत्स्य मंत्री बृजेश मेरजा ने सदन को बताया कि राज्य के कुल 519 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। मेरजा ने कहा, 31 दिसंबर, 2021 तक, गुजरात के 519 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में थे, जिनमें से 358 को पिछले दो वर्षों में गिरफ्तार किया गया था – 2020 में 163 और 2021 में 195 गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने बताया कि सरकार इन मछुआरों को रिहा कराने के लिए प्रयास कर रही है और उनकी राष्ट्रीयता के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) को आवश्यक दस्तावेजी सबूत सौंपे गए हैं। संबंधित सवाल में मंत्री ने कहा कि सरकार ने मछुआरों के परिवारों को 6.58 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। बता दें कि गुजरात के मछुआरों को कई मौकों पर पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) द्वारा पकड़ लिया जाता है, जब वे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) को पार करते हैं, जो कि बड़ी मात्रा में मछली पकड़ने की उम्मीद में लालच में आते हैं। सदन को सूचित किया गया कि पोरबंदर, गिर सोमनाथ और देवभूमि द्वारका जैसे जिलों के ये मछुआरे गलती से समुद्री सीमा पार कर पाकिस्तानी जेलों में बंद हुए हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है और मछुआरों के आईएमबीएल के पास आने पर उन्हें सतर्क करने के लिए जीपीएस लगाने में भी मदद कर रही है। सरकार ने यह भी कहा कि पिछले दो साल में गुजरात सरकार ने पाकिस्तानी जेलों से मछुआरों को रिहा करने के लिए 18 बार पत्र लिखा है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...