back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सड़क हादसे बन रहे हैं चिंता का सबब, भारत में एक साल में 1.5 लाख से ज्‍यादा लोगों ने गंवाई जान

लोकसभा में सड़क हादसों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 2018 से 2022 के बीच सड़क हादसों में 7,77,423 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा में सड़क हादसों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 2018 से 2022 के बीच देश में सड़क हादसों में 7,77,423 लोगों की मौत हो चुकी है। साल 2022 में देश में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण में मिली खामियों के लिए चार ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही। 

गौरतलब है कि इस समय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सड़क हादसों की पूरी जानकारी में उन्‍होंने बताया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण में जब खामियां पाई गईं तो इस पर जिम्‍मेदार लोगों पर उनके मंत्रालय द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। परिवहन मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि वर्ष 2018 से आगे के चार साल यानी कि वर्ष 2022 के बीच सड़क हादसों में 7 लाख 77 हजार 423 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 60 प्रतिशत लड़के और लड़कियां हैं। साल 2022 में देश में सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या 4,61,312 है। वहीं, 2022 में हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है. जबकि 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में 4,43,366 लोग घायल हुए। सदन में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थिति दुखद है और इसे रोकने के लिए समाज को भी सहयोग करना होगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...