monkey-created-panic-in-karnataka-targeted-women
monkey-created-panic-in-karnataka-targeted-women

कर्नाटक में बंदर ने फैलाई दहशत, महिलाओं को बनाया निशाना

उत्तर कन्नड़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अधिकारी और निवासी एक बंदर को पकड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसने 10 से अधिक महिलाओं पर हमला किया है। अंकोला के पास बब्रूवाड़ा गांव में एक सप्ताह से यह खतरा असहनीय हो गया है। बंदर के हमले से बचने के लिए गांव के लोग हाथ में लाठी लेकर चलने को मजबूर हैं। बंदर लोगों पर, खासकर अविवाहित महिलाओं पर अचानक हमले कर रहा है। यह लोगों को काट रहा है और खरोंच मार रहा है। बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने के बाद, और उसके बुरी चोटिल होने के बाद ग्रामीणों ने अपना धैर्य खो दिया है। इस खतरे के कारण माता-पिता अपने बच्चों को उनके घरों से बाहर निकालने से डरते हैं। गांव के लोग अपना काम छोड़कर बंदर को पकड़ने पर ध्यान देने को मजबूर हो गए हैं। वन विभाग के अधिकारी, एनेस्थेटिक विशेषज्ञ और ग्रामीणों की एक टीम बंदर को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। --आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in