back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी बेंगलुरु में 3 दिवसीय सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को बेंगलुरु में पहले सेमीकॉन इंडिया 2022 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 3 दिवसीय सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन, प्रधानमंत्री मोदी के इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है कि भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर डिजाइन, विनिर्माण और नवाचार में अग्रणी बनाना है। भारत सेमीकॉन मिशन के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पीएम मोदी का दृष्टिकोण भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाना है। उन्होंने कहा, पिछले 75 वर्षो में पहली बार, इस क्षेत्र में तेजी से निर्णायक कदम उठाए गए हैं। सेमीकॉन इंडिया-2022 सम्मेलन सेमीकंडक्टर उद्योग, अनुसंधान और शिक्षा जगत के सर्वश्रेष्ठ लोगों को आकर्षित करेगा और भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण व सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने में एक बड़े कदम के रूप में कार्य करेगा। संचालन समिति में भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण महत्वाकांक्षाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए सरकार के सहयोगी दृष्टिकोण का प्रदर्शन करने वाले स्टार्ट-अप, अकादमिक और वैश्विक उद्योग के कई नेता शामिल हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सेमीकॉन इंडिया 2022 सम्मेलन का आयोजन 29 अप्रैल से 1 मई तक बेंगलुरु में होगा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु में ‘OG’ की स्क्रीनिंग पर बवाल! पवन कल्याण के फैंस पर FIR, पुलिस ने मंच और डीजे किया जब्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । तेलुगु फिल्मों के मेगास्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘OG They Call Him OG’...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵