back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi Cabinet में किसको मिल सकता है कौन सा विभाग? BJP रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रालय रख सकती है अपने पास

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) के सभी चार मंत्रालय - वित्त, गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय बीजेपी अपने पास ही रखेगी। वहीं लोकसभा स्पीकर के लिए BJP-TDP में खींचतान हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नरेंद्र मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। अब इस बात पर सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है कि आखिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेताओं में किसको कौन सा मंत्रालय आवंटित किया जाएगा।

सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति के सभी पद बीजेपी रखेगी अपने पास

चर्चा है कि सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (CCS) के सभी चार मंत्रालय – वित्त, गृह, रक्षा और विदेश मंत्रालय अपने पास ही रखेगी। साथ ही ये भी चर्चा है कि मोदी 2.0 में ये मंत्रालय जिनके पास थे। उन्हीं को इस बार भी ये मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे। यानी अमित शाह के पास गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय, एस जयशंकर के पास विदेश और निर्मला सीतारमण के साथ वित्त मंत्रालय रहेंगे।

मोदी 2.0 में सहयोगी दलों को नहीं मिला था कैबिनेट पद

नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में एनडीए के सहयोगी दलों को एक भी कैबिनेट मंत्री का पद नहीं दिया गया था क्योंकि उस समय बीजेपी अपने दम पर बहुमत लाई थी। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। सरकार बनाने के लिए बीजेपी अपने सहयोगी दलों पर निर्भर है। जिसके चलते उसको सहयोगी दलों को भी कैबिनेट मंत्री का पद देना पड़ा।

सहयोगी दलों के 5 लोगों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वालों में जनता दल ( सेक्युलर) के एच डी कुमारास्वामी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, तेलुगु देशम पार्टी के किंजरापु राम मोहन नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और जदयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने शपथ ली है।

जदयू ने की है रेल मंत्रालय की मांग

सूत्रों के अनुसार जदयू ने रेल, कृषि और वित्त मंत्रालयों की मांग की है। जबकी बीजेपी वित्त मंत्रालय देने के मूड में नहीं है। इसलिए हो सकता है कि जदयू के ललन सिंह को रेल मंत्रालय दे दिया जाए। कुछ दिन पहले जदयू नेता लवली आनंद ने भी बिहार के लिए रेल मंत्रालय की मांग की थी।

शिवराज को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी को जनजातीय कार्य मंत्रालय की चाबी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार TDP ने IT मंत्रालय के साथ लोकसभा स्पीकर के पद की मांग की है। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बीजेपी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत के साथ T20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान? JDU ने ICC से की कड़े फैसले की मांग, BJP की भी आई प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने क्रिकेट फैंस को हैरानी में डाल दिया है। इस वैश्विक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...