back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में इन 7 महिला सांसदों ने बनाई जगह, जानें इनका सफर..

मोदी 3.0 कैबिनेट में 7 महिला सांसदों ने जगह बनाई है। इन महिलाओं में अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, निर्मला सीतारमण, रश्रा खड़से, नीमूबेन बमभानिया और सावित्री ठाकुर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी कैबिनेट में इस बार 7 महिलाओं को जगह मिली है। जिसके बाद लोग उन मंत्रियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

मोदी कैबिनेट में जगह बनाने वाली महिलाओं में अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, निर्मला सीतारमण, रश्रा खड़से, नीमूबेन बमभानिया और सावित्री ठाकुर हैं। इनमें सिर्फ निर्मला सीतारमण इकलौती ऐसी महिला हैं जो राज्यसभा सांसद हैं। बाकी 6 महिला मंत्रियों ने अपने अपने क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतकर मंत्री पद हासिल किया है। आइये मोदी कैबिनेट में शामिल इन महिला मंत्रियों का क्या है राजनीतिक सफर?

1. अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को कानपुर में हुआ था। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। वो अपना दल सोनेलाल पार्टी की प्रमुख भी हैं। मोदी 2.0 में भी अनुप्रिया पटेल वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री रहीं।

अनुप्रिया पटेल anupriya_patel.jfif

2. अन्नपूर्णा देवी

मोदी 3.0 में झारखंड के कोडरमा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार सांसद बनी हैं। मोदी 2.0 कैबिनेट में अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्यमंत्री थीं। पति की मौत के बाद अन्नपूर्णा देवी राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले वो आरजेडी में थीं।

अन्नपूर्णा देवी Annapurna Devi.jfif

3. निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरई में हुआ था। उन्होंने 2006 में बीजेपी में प्रवेश किया था। 2010 में बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया था। निर्मला सीतारमण ने 31 मई 2019 को भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

निर्मला सीतारमण nirmala_sitaraman.jfif

4. रक्षा खडसे

37 साल की रक्षा खड़से महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। रक्षा ने कम्प्यूटर साइंस से बीएससी किया है। खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी थीं।

रक्षा खडसे Raksha_Khadse.PNG

5. शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे का जन्म 23 अक्टूबर 1966 को हुआ था। ये कर्नाटक की रहने वाली हैं और कर्नाटक के पूर्व सीएम येदुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। शोभा करंदलाजे मोदी 2.0 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री थी। शोभा करंदलाजे तीसरी बार लोकसभा सांसद बनी हैं। उन्होंने सोशल वर्क से ग्रेजुएशन और समाज शास्त्र में MA किया है।

शोभा करंदलाजे Shobha_Karandlaje.PNG

6. सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश के धार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की हैं। 46 साल की सावित्री मध्य प्रदेश में बीजेपी की बड़ी आदिवासी चेहरा हैं। ये 2014 में पहली बार सांसद बनीं।

सावित्री ठाकुर Savitri Thakur.jfif

7. निमुबेन बमभानिया

निमुबेन बमभानिया गुजरात के भावनगर से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वो मेयर थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भावनगर के तत्कालीन सांसद भारतीबेन शायल का बीजेपी ने टिकट काट दिया और उनकी जगह पर निमुबेन को प्रत्याशी बनाया।

निमुबेन बमभानिया Nimuben Bambhaniya.jfif

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...