नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई। संसद भवन में आज और कल निर्वाचित सांसद अपने पद की शपथ लेंगे। जिसके बाद वो आधिकारिक रूप से सांसद बन जाएंगे। शपथ लेने के बाद सांसदों को कितना वेतन मिलता है? उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं? आइये जानते हैं।
52 फीसदी सांसद पहली बार पहुंचे हैं सदन
इस लोकसभा में अधिकतर सांसद पहली बार संसद पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक करीब 52 फीसदी के करीब सांसद पहली बार सदन पहुंचेंगे। इन नए नवेले सांसदों की कुल संख्या 280 है। जिसमें से अकेले 45 सांसद यूपी से पहुंचे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 33 सांसद पहली बार संसद पहुंचे हैं। अब ये सांसद लोकसभा सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे।
कितनी मिलती है सैलरी?
सांसदों को प्रतिमाह 1 लाख रुपये की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा घर पर मीटिंग के लिए प्रतिदिन 2000 रुपये अलाउंस के रूप में दिया जाता है। वहीं सांसदों को संसद सत्र, कमेटी की मीटिंग आदि में शामिल होने के लिए ट्रैवल की सुविधाएं भी दी जाती है। इसके अलावा सांसदों को सत्र में उपस्थित होने के लिए ट्रैवल का पैसा भी दिया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक सांसद को अपने ऑफिस के खर्चों के लिए भी अलग से पैसे दिये जाते हैं।
रेलवे में फ्री यात्रा कर सकते हैं सांसद
सांसदों को यात्रा के लिए रेलवे फर्स्ट क्लास कोच में फ्री यात्रा मिलती है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों को भी रेलवे के द्वारा कुछ छूट दी जाती है। इसके अलावा समुद्र से घिरे संसदीय क्षेत्रों से आने वाले सांसदों को स्टीमर की सुविधा दी जाती है। ये सुविधा पाने वाले सांसद अंडमान निकोबार आइलैंड, लक्ष्यद्वीप के सांसद इत्यादी शामिल हैं।
टोल में मिलती है छूट
सांसदों को टोल में छूट मिलती है। प्रत्येक सांसद को दो फास्टटैग दिए जाते हैं। एक दिल्ली और एक संसदीय क्षेत्र की गाड़ी के लिए होती है। इसकी मदद से बिना टोल दिए यात्रा कर सकते हैं। साथ ही सांसदों को कई जगहों पर प्रोटोकॉल दिया जाता है जो आम लोगों को नहीं मिलता है। जैसे किसी आधिकारिक गेस्ट हाउस में सांसदों को ठहरने के लिए छूट रहती है।
पेंशन, घर और मेडिकल सुविधाएं कराई जाती हैं मुहैया
सांसदों को घर और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं। सासंदों को घर उनकी सीनियरटी को देखकर दिए जाते हैं। वहीं मंत्रियों को अलग से घर और सुविधाएं दी जाती है। इसके अलावा सांसदों को हर महीने 22 हजार रुपये पेंशन दिया जाता है। सांसदों को सत्र के हिसाब से पेंशन दिया जाता है।
अगर सांसदों को एक महीने में टोटल मिलने वाले पैसों की बात करें तो सैलरी में 1 लाख रुपये, निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्येक माह 70 हजार रुपये का भत्ता और कार्यालय खर्च के लिए 60 हजार रुपये और दैनिक भत्ता दिया जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





