back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुरक्षाबलों के कर्तव्यों में हस्तक्षेप न करें मीडिया:आईजीपी कश्मीर

बलवान सिंह श्रीनगर, 07 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को मुठभेड़ स्थलों या किसी अन्य कानून व्यवस्था की स्थिति का कोई लाइव कवरेज नहीं करने के लिए कहा है। आईजीपी (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने मीडियाकर्मियों से बुधवार को कहा है कि वे मुठभेड़ों की जगहों पर और कानून-व्यवस्था की स्थितियों के दौरान सुरक्षाबलों के कर्तव्यों में हस्तक्षेप न करें। उन्होंने कहा कि अब से कोई भी मीडियाकर्मी मुठभेड़ और कानून व्यवस्था की स्थिति की लाइव कवरेज न करें। उन्होंने कहा कि अब से कोई भी मीडियाकर्मी मुठभेड़ स्थल के करीब न आए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है परंतु अन्य लोगों की सुरक्षा व माहौल को शांतिपूर्ण बनाने के लिए उस पर कुछ प्रतिबंध भी लागू होते हैं। अनुच्छेद 21 के तहत उन अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर मीडिया कर्मियों से अपील की कि वे मुठभेड़ स्थल पर पुलिस-सुरक्षाबलों के कर्तव्य में हस्तक्षेप न करें। इसी के साथ उन्होंने यह हिदायत भी दी कि वे इंटरनेट मीडिया पर ऐसी कोई सामग्री न दिखाएं जिससे हिंसा भड़काने की संभावना या कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक साबित हो। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵