back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मानहानि मामले में मेधा पाटकर को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 5 महीने की सजा; लगाया 10 लाख का जुर्माना

Defamation Case: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट ने मानहानि मामले में पांच महीने की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को आज सोमवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को साकेत कोर्ट ने मानहानि मामले में पांच महीने की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मेधा पाटकर को यह सजा 23 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सुनाई गई हैं। यह मानहानि का मामला दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से जुड़ा हैं। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

2001 में दर्ज हुआ था मानहानि का केस

दरअसल, दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके खिलाफ 2001 में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। इस मामले पर सुनवाई के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने मेधा पाटकर को पांच महीने की कैद की सजा सुनाई। साथ में कोर्ट ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दायर याचिका में कहा कि पाटकर द्वारा उनके खिलाफ झूठे आरोप, व्यंग्यपूर्ण अभिव्यक्ति और गलत लांछन लगाया गया। जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को दोषी पाया।

कोर्ट ने अदेश को 30 दिनों तक स्थगित किया

इस मामले पर फैसला सुनाते हुए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने कहा कि यह आदेश 30 दिनों तक स्थगित रहेगा। इसके साथ कोर्ट ने कहा कि पाटकर की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें 1 या 2 साल से अधिक की सजा नहीं दी जा सकती है। चुकी कोर्ट ने इस अदेश को 30 दिनों तक स्थगित किया हुआ है कि ताकि वे इस आदेश के खिलाफ आगे अपील कर सकें। 

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर 2001 में ये मामला दर्ज कराया था। उस समय वीके सक्सेना नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज एनजीओ में अध्यक्ष थे। उसी समय मेधा पाटकर ने एक प्रेस नोट जारी कर वीके सक्सेना पर तीखा हमला किया था। और एक अपमानजनक बयान जारी किया था। जिसके बाद मेधा पाटकर पर वीके सक्सेना ने मानहानि के दो केस दर्ज कराए थे। इसमें मेधा पाटकर ने भी अपने और नर्मदा बचाओ आंदोलन के खिलाफ विज्ञापन को लेकर वीके सक्सेना के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...